“साइकिल लाजवाब है”

cycle

Cycle

क्या बताऊँ ब्यौरा साइकिल का
बेहद लाजवाब है

साइकिल बनी दूरियां घटी
मंज़िलें नज़दीक हुई
न पेट्रोल न डीज़ल
सेहत भी तंदरुस्त हुई

सस्ता और टिकाऊ साधन
इससे बेहतर न मिल पाएगा
कसरत के साथ साथ
मंज़िल तक पहुंचाएगा

बड़े हों या बच्चे
सबके लिए चलाना आसान है
अमीर गरीब का भेद न हो
तो कीमत लाजवाब है

नन्हे बच्चों ने भी उठाया
लुत्फ़ तीन पहियों वाली साइकिल का
बड़ा हुआ तो दो पहियों की
साइकिल पर स्कूल जाने लगा

क्या बताऊँ ब्यौरा
साइकिल का लाजवाब है
पर्यावरण और सेहत में भी
इसका योगदान बेहिसाब है ।।।

Cycle

ये भी पढ़ें और जाने साइकिल का इतिहास व् दिलचस्प जानकारी “ विश्व साइकिल दिवस

Priyanka G

Writer | VO Artist | TV Presenter | Entrepreneur

You may also like...

3 Responses

  1. Reena Gupta says:

    👍

  2. Neeraj says:

    Excellent

Leave a Reply

Verified by MonsterInsights